Housekeeping सुपरवाइजर कैसे बने जानिए: सैलरी योग्यता काम

एक हाउसकीपिंग सुपरवाइजर एक होटल या अन्य कमर्शियल संस्था की सफाई और व्यवस्था के लिए जिम्मेदार होता है और वह एक टीम के हाउसकीपर्स की देखरेख करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि प्रॉपर्टी के सभी क्षेत्रों में सफाई और अच्छी तरह से रखरखाव हो

हाउसकीपिंग सुपरवाइजर बनने के लिए आपको कई तरह की स्किल और योग्यता का होना जरूरी है इन स्किल्स में लीडरशिप  संगठन और टाइम मैनेजमेंट शामिल हैं

अगर आप हाउसकीपिंग सुपरवाइजर बनना चाहते हैं तो इन स्किल्स  के बारे में जानना आपकी तैयारी में मदद कर सकता है।

इस ब्लॉग आर्टिकल में मैं आपको हाउसकीपिंग सुपरवाइजर बनने के लिए योग्यता काम और स्किल्स के बारे में बताउगा जो आपको अपने कैरियर और रिज्यूमे में शामिल करना चाहिए।

housekeeping supervisor salary
Housekeeping Supervisor Job


Housekeeping Supervisor कैसे बने ?

दोस्तों हाउसकीपिंग सुपरवाइजर का काम होता है जितने भी हाउसकीपिंग वाले लोग है उनको सुपरवाइज़ करना होता है यानि कि आपको देखना होगा कि सभी लोग सही से काम कर रहे है कि नहीं।


Housekeeping सुपरवाइजर बनने के लिए योग्यता 

आपको हाउसकीपिंग का काम आना चाहिए 

आपको हाउसकीपिंग का 6 महीने से 1 साल तक का एक्सपीरियंस होना चाहिए 

आपको 10वी या 12वी पास होना चाहिए अगर आप किसी बड़ी कंपनी में काम करना चाहते है तो आपके पास Hospitality मैनेजमेंट की डिग्री होनी चाहिए या फिर आप डिप्लोमा PGDM कर सकते है इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा कर सकते है 

आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए आपको माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में काम करना पड़ सकता है


Housekeeping सुपरवाइजर बनने के लिए जरुरी स्किल्स 

  • अच्छी भाषा कौशल जरूरी है हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बात करना आना चाहिए।
  • होटल मेंटेनेंस और क्लीनिंग के बारे में जानकारी होनी चाहिए। 
  • स्टाफ के काम देखने और मॉनिटर करने के लिए निगरानी कौशल होना चाहिए।
  • समस्या हल करने और तेजी से निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए।
  • कस्टमर सर्विस और समस्या हल करने की प्रतिबद्धता।
  • समय मैनेजमेंट और टास्क डिस्ट्रीब्यूशन कौशल। 
  • स्टाफ मैनेजमेंट, ट्रेनिंग और मोटिवेट करने की क्षमता होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर और मोबाइल इस्तेमाल करने की स्किल होनी चाहिए।
  • इन स्किल्स के साथ होटल मैनेजमेंट या सुपरवाइजरी एक्सपीरियंस भी काम आता है।
  • आपके अंदर लीडरशिप स्किल होनी चाहिए।


Housekeeping सुपरवाइजर की सैलरी कितनी होती है ?

  1. हाउसकीपिंग सुपरवाइजर की सैलरी कई चीजों पर डिपेंड करती है
  2. होटल का आकार और लोकेशन - बड़े और प्रीमियम होटलों में सैलरी ज्यादा होती है। 
  3. काम का एक्सपीरियंस - अधिक एक्सपीरियंस वाले को ज्यादा सैलरी दी जाता है।
  4. जिम्मेदारी का लेवल - सीनियर पोजिशन वालों को ज्यादा सैलरी मिलती है।
  5. आमतौर पर नए/जूनियर सुपरवाइजर को 15000 से 20000 हज़ार रुपये मिलते हैं।
  6. मध्यम लेवल के लिए 20000 से 25,000 हज़ार रुपये सैलरी मिलती है
  7. सीनियर सुपरवाइजर को 25000 से 30000 रुपये।
  8. बड़े होटलों में 30000 से ज्यादा सैलरी भी मिल सकती है।

इसलिए होटल, अनुभव और जिम्मेदारी के हिसाब से सैलरी अलग - अलग होती है।


Housekeeping सुपरवाइजर का क्या काम होता है ?

रूम क्लीनर्स की निगरानी करना और उनका नेतृत्व करना।

कमरों की सफाई और सैनिटेशन का सुनिश्चित करना।

कमरों में सप्लाई का स्टॉक चेक करना और आवश्यक सामान मंगवाना। 

गेस्ट की शिकायतों पर कार्रवाई करना।

कमरों की क्वालिटी चेक करना और रिपोर्ट देना।

हाउसकीपिंग स्टाफ को ट्रेनिंग देना।

सफाई संबंधी नीतियों और प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करना। 

स्टाफ की उपस्थिति, छुट्टियों और सैलरी की जानकारी रखना।

होटल मैनेजमेंट को सफाई से संबंधित रिपोर्ट देना।


Housekeeping सुपरवाइजर बनने के लिए अप्लाई कैसे करे ?

सबसे पहले आपको किसी अच्छे होटल या हॉस्पिटल में हाउसकीपिंग विभाग में काम करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए। 

एक्सपीरियंस होने के बाद आप जॉब पोर्टल या कंपनी की वेबसाइट पर जॉब्स की खोज करें।

मनचाही जॉब के लिए अप्लाई करें और अपना सी.वी. और क्वालिफिकेशन डॉक्यूमेंट अटैच करें।

इंटरव्यू के लिए तैयार रहें और अपने स्किल और एक्सपीरियंस पर जोर दें।

इंटरव्यू में अपनी समस्या हल करने और टीम मैनेजमेंट की क्षमता पर बल दें।

 अगर सफल रहे तो आप हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के रूप में जॉइन कर सकते हैं।


निष्कर्ष।

तो दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको हाउसकीपिंग सुपरवाइजर कैसे बन सकते है इसके बारे में जानकारी दी और मैंने आपको बताया कि कैसे आप हाउसकीपिंग सुपरवाइजर जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है अगर आपको इस से सम्बंधित अन्य जानकारी चाहिए तो मुझे कमेंट करके जरूर बताए। 

Housekeeping सुपरवाइजर कैसे बने जानिए: सैलरी योग्यता काम Housekeeping सुपरवाइजर कैसे बने जानिए: सैलरी योग्यता काम Reviewed by Pintu on December 08, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.